धर्म-कर्म

चांदी की पिचकारी और टेसू के रंगों से बाबा गुमानदेव हनुमान संग भक्तों ने खेली होली

मधुर भजनों पर थिरके श्रद्धालु, नन्हे वैदिक बटुकों का नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र; प्रसाद में बंटी शाही ठंडाई

उज्जैन। शहर के पिपलीनाका रोड स्थित अति प्राचीन बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर में शनिवार, 7 मार्च 2029 की रात भव्य रंगोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चांदी की पिचकारी और टेसू के पुष्पों से बने प्राकृतिक रंगों के साथ बाबा गुमानदेव के साथ जमकर होली खेली।

​मंदिर के गादीपति चंदन श्याम नारायण व्यास ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी रंगोत्सव पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्रोक्त रीति और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। बाबा गुमानदेव हनुमान का आकर्षक शृंगार कर उन्हें अबीर और गुलाल अर्पित किया गया। इसके बाद चांदी की पिचकारी से टेसू के प्राकृतिक रंगों की बौछार कर होली खेली गई।

भजनों पर नृत्य और दी शुभकामनाएं

रंगोत्सव के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में गूंजते मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस आयोजन में नन्हे वैदिक बटुकों द्वारा अपने खास अंदाज में किया गया नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में शाही ठंडाई का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उमाशंकर भट्ट, महेश जोशी, श्याम मेहता, पवन राठौर, गोपाल कृष्ण दवे, राजेश भाटी, आनंद भाटी, अभिषेक देवड़ा, कमलेश, कमल मोरिया और प्रसन्न सोलेगांवकर सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button