धर्म-कर्म

चांदी के रथ में निकले प्रथम तीर्थंकर प्रभु आदिनाथ, गूंजे जयकारे

उज्जैन। प्रथम तीर्थंकर प्रभु आदिनाथ का जन्म कल्याणक एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव जैन समाज द्वारा अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, उज्जैन के संयोजन में शहर में भव्य रथयात्रा निकाली गई। इसके पश्चात खाराकुआं स्थित बड़ा उपाश्रय में धर्मसभा का आयोजन हुआ और रंगमहल में समाजजनों के लिए साधर्मिक वात्सल्य रखा गया।
युवक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश खाबिया और शहर अध्यक्ष राहुल सर्राफ ने बताया कि रथयात्रा परम पूज्य गुरु नवरत्न कृपा प्राप्त युवा हृदय सम्राट आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराजा साहेब के शिष्य, परम पूज्य गणीवर्य कीर्तिरत्नसागर जी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में निकाली गई। इसमें परम पूज्य साध्वी प्रियदर्शनी जी की शिष्या हितदर्शन श्रीजी एवं चारूदर्शन श्रीजी आदि ठाणा भी शामिल हुए। रथयात्रा श्री सिद्ध चक्र आराधना केसरियानाथ तीर्थ खाराकुआं पेढ़ी से प्रारंभ हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री विजय हीर सूरीश्वरजी बड़ा उपाश्रय पहुंची, जहां यह धर्मसभा में परिवर्तित हो गई।
धर्म मार्ग पर चलने की मिली प्रेरणा, लाभार्थी परिवार का हुआ बहुमान
धर्मसभा में गुरुदेव ने प्रभु आदिनाथ के जीवन और उनके संदेशों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित समाजजनों को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा ने दिया, जबकि राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र बाफना और राजेश पटनी ने युवक महासंघ की सामाजिक व धार्मिक भूमिका पर विस्तार से बात की। इस पावन अवसर पर रथयात्रा के लाभार्थी भैरव सिल्वर गोल्ड एंड डायमंड परिवार (लक्ष्मीदेवी अनूप कुमार-अनिल कुमार पावेचा) का विशेष रूप से बहुमान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश वनवट ने किया।
समारोह में इनकी रही विशेष उपस्थिति
आयोजन में जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रमुख रूप से जयंतीलाल जैन, नरेंद्र जैन, अश्विन चोपड़ा, अजेश कोठारी, अभय जैन (भैया), अशोक कोठारी, प्रसन्न जैन, मनीष गावड़ी, राजेंद्र पटवा, डॉक्टर संजीव जैन, प्रकाश गांधी, राहुल कटारिया, पुनीत जैन, अनिल कंकरेचा, गोलू सुराणा, धर्मेंद्र जैन, मदन रुनवाल, मनोज सुराणा, राज बहादुर मेहता, हेमंत पावेचा, अश्विन मेहता, नितेश नाहटा, ललित कोठारी, संजय जैन खलीवाला, राजेश जैन, विमल पगारिया, जयेश सेलवाडिया, संजय जैन, सुनील जैन, विजय जैन, पार्षद रजत मेहता, संजय कोठारी, श्रीपाल राजावत, अशोक चत्तर, विकास जैन, दिलीप मेहता, दीपक डगरिया, सोहन आचलिया, देवेंद्र कोठारी, प्रमोद जैन, राजेश जैन (राजू) और विमल भंडारी सहित सैकड़ों की संख्या में वरिष्ठ समाजजन एवं महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में आभार अश्विन मेहता ने माना।

Related Articles

Back to top button