सेहतनामा

उज्जैन जिले में गूंजा – ‘दिल से कहो अपने मोहन है न’

12 मार्च, गुरुवार: उज्जैन शहर के सभी शासकीय चिकित्सालयों में महाअभियान, अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ रहेंगे मौजूद

पूर्णिमाश्री सेवा संगठन का अभियान निरंतर जारी उन्हेल, खरसोदखुर्द एवं बामोरा में निःशुल्क हृदय जांच शिविर संपन्न
उज्जैन। पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से संपूर्ण उज्जैन जिले में ‘दिल से कहो अपने मोहन है न’ निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान निरंतर जारी है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को घट्टिया विधानसभा के उन्हेल, बड़नगर विधानसभा के खरसोदखुर्द एवं दक्षिण विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बामोरा में शिविर संपन्न हुए। इसी श्रृंखला में 12 मार्च, गुरुवार को उज्जैन शहर के सभी शासकीय चिकित्सालयों में शिविर आयोजित कर निःशुल्क हृदय जांच का महाअभियान आयोजित किया गया है।
अभियान के मुख्य संयोजक एवं भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल ने विस्तार से बताया कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के उपलब्धियों भरे ऐतिहासिक 2 वर्षों के उपलक्ष्य में पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से यह अभियान संपूर्ण उज्जैन जिले में मुख्यमंत्री की प्रेरणा से चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत बुधवार को घट्टिया विधानसभा के उन्हेल नगर में एसएन कृष्णा हॉस्पिटल उज्जैन, बड़नगर विधानसभा के ग्राम खरसोदखुर्द में अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देवास, एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बामोरा में अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर के सहयोग से शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में सैकड़ों नागरिकों ने अपने हृदय की जांच कराई एवं परामर्श व उपचार का लाभ लिया।
12 मार्च, गुरुवार को महाअभियान
खोईवाल ने आगे बताया कि अभियान की श्रृंखला के अंतर्गत 12 मार्च, गुरुवार को उज्जैन शहर के सभी शासकीय चिकित्सालयों में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, अरविंदो मेडिकल कॉलेज इंदौर, एसएन कृष्णा हॉस्पिटल, अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देवास, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज इंदौर व शहर के विभिन्न निजी चिकित्सालयों के सहयोग से निःशुल्क हृदय जांच का महाअभियान प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक चलाया जाएगा। इस महाअभियान में प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे, साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी एवं इको तक की जांच निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
आह्वान एवं अपील:
प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन जैसी सुविधाओं का लाभ लेने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक जितेंद्र पांडे, विधायक सतीश मालवी, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक जोशी, पूर्व विधायक ताराचंद गोयल, पूर्व विधायक नारायण परमार, पूर्व विधायक रुड़मल राठौर, पूर्व विधायक मुकेश पंड्या, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसौदिया, मदन सांखला, श्याम बंसल, बहादुर सिंह बोरमुंडला, इकबाल सिंह गांधी, रूप पमनानी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जैन, डॉक्टर रवि सोलंकी, मीना जोनवाल, सोनू गहलोत, वीरेंद्र कांवडि़या, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह राणावत, रामलाल मालवी, किशोर खंडेलवाल, प्रदीप पांडे, अशोक प्रजापत, कान सिंह राठौड़, जिलाधीश रोशनकुमार सिंह, सीएमएचओ अशोक कुमार पटेल, पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के अध्यक्ष विक्रमसिंह गोंदिया, धर्मेन्द्रसिंह भदौरिया, उज्जैन नगर अभियान संयोजक दीपक अग्रवाल, प्रकाश गोमे, कन्हैयालाल चौहान, विजय द्विवेदी, बाबूलाल पंवार, मनोज मकवाना, विपुल धारीवाल, राहुल डोडिया, हितेंद्र राठौर, विराग मिश्रा, शांतिलाल गोखरू, कांतीलाल परमार, सोनू भाटिया, लाड सिंह गुर्जर, होकम बडा़ल, जितेंद्र परमार, कमल बिलोनीया, अजय मकवाना, नटवर गुर्जर, सुरेन्द्र मेहर, राजेश अहिरवार, महेंद्र गोमे, सुनील मेहर, दिलीप गांगोलिया, जितेंद्र चौधरी, अमृतेष त्रिवेदी, विकास करपरीया, मनोहर गुर्जर, राजदीप चावड़ा, राजेश चौधरी, मनोज नागदेव, कमल चौधरी, अशोक माली, विकास मालवीय, धर्मेन्द्र सोलंकी, लखन परमार, सुभाष चौधरी, अर्जुन गोमे, बद्रीलाल हेरा, पवन मकवाना, चेतन बोरीवाल, विकास बाड़ोलिया, सौरभ चौहान, भूरे खां, मुकेश चंद्रावत, रमेश परमार, जगदीश पचरंगिया और नारायण पटेल सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील शहरवासियों से की है।

Related Articles

Back to top button