धर्म-कर्म

नववर्ष संवत् 2083: धूमधाम से निकला इंद्र ध्वज चल समारोह, गोपाल मंदिर के शिखर पर बदला गया ध्वज

संस्था नव संवत-नवविचार का आयोजन, फव्वारा चौक से शुरू होकर गोपाल मंदिर पहुंचा चल समारोह, विश्व शांति के लिए लिया हेमाद्री संकल्प

उज्जैन। नववर्ष संवत् 2083 के उपलक्ष्य में संस्था नव संवत-नवविचार द्वारा गुरुवार, 19 मार्च को इंद्र ध्वज चल समारोह एवं गुड़ी आरोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे फव्वारा चौक से शुरू हुआ यह चल समारोह शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐतिहासिक गोपाल मंदिर पहुंचा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था सचिव प्रतीक जैन ने बताया कि चल समारोह प्रारंभ होने से पूर्व पं. अक्षत आनंद शंकर व्यास ने उपस्थितजनों को विश्व शांति के लिए हेमाद्री संकल्प कराया। चल समारोह के गोपाल मंदिर पहुंचने पर गुड़ी एवं ध्वज मंदिर प्रबंधन को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष नववर्ष पर गोपाल मंदिर के शिखर का ध्वज बदला जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया।
इन गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति
चल समारोह और इस पूरे आयोजन में संस्था अध्यक्ष पं. योगेश शर्मा, पूर्व कुलपति डॉ. रामराजेश मिश्र, मनीष शर्मा, मनोहर बैरागी, मुकेश भाटी, रवि राय, नारायणसिंह भाटी, अनिल दाता , राजेश गंगवाल, भारतसिंह, डॉ. ब्रजेंद्रसिंह चौहान, महेश सुगंधी, अशोक सारवान, संचित शर्मा, संतोष पंड्या, संदीप नागर, निश्चल यादव, गुरमीतसिंह, आजम शेख, कासम अली, लक्की ठाकुर, हेमंतसिंह चौहान, सुभाष यादव, सुखदेव यादव, योगेश व्यास, चुन्नीलाल धैर्या, ओम राठी, गीता राठी, आशीष उपाध्याय, संदीप मेहता, केदार परिहार, राजेंद्र परिहार, धर्मेन्द्र गुप्ता ,बंटी राठी , राकेश ठाकुर , सनद बागरवाल, शैलू परमार, राकेश चोहान पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, ललित मीणा, कैलाश बिसेन संजय आचार्य सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button