सेहतनामा
‘दिल से कहो अपने मोहन जी है न’: निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान के 101 शिविर संपन्न
शुक्रवार को दक्षिण विधानसभा के चिंतामण जवासिया में शिविर, 21 मार्च शनिवार को तराना विधानसभा के ग्राम परी अंतर्गत देवनारायण मंदिर में शिविर आयोजित होगा

दक्षिण विधानसभा के ग्राम लेकोडा एवं बड़नगर विधानसभा के ग्राम पीपलू में शिविर संपन्न
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रेरणा से प्रारंभ किए गए निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान के अंतर्गत 101 शिविर संपन्न हुए हैं। गुरुवार को दक्षिण विधानसभा के ग्राम लेकोड़ा में अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देवास एवं बड़नगर विधानसभा के ग्राम पीपलू में एस. एन. कृष्णा हॉस्पिटल उज्जैन के सहयोग से शिविर संपन्न हुए। अभियान की इस श्रृंखला में शुक्रवार को दक्षिण विधानसभा के ग्राम चिंतामण जवासिया एवं शनिवार 21 मार्च को तराना विधानसभा के ग्राम परी स्थित देवनारायण मंदिर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
अभियान के मुख्य संयोजक एवं भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रेरणा से मित्र समूह पूर्णिमाश्री सेवा संगठन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से संपूर्ण उज्जैन जिले में निःशुल्क हृदय जांच शिविर अभियान ‘दिल से कहो अपने मोहन जी है न’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अभी तक 101 शिविर संपन्न हो चुके हैं। इन शिविरों में आयुष्मान हेतु अधिसूचित अशासकीय अस्पतालों के माध्यम से हजारों लोगों ने अपनी हृदय जांच करवाई एवं निःशुल्क परामर्श व उपचार का लाभ लिया है। अभियान के अंतर्गत अनेक नागरिकों ने निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा का लाभ भी लिया है।
खोईवाल ने बताया कि शिविरों की श्रृंखला में शुक्रवार 20 मार्च को दक्षिण विधानसभा के चिंतामण जवासिया में शिविर का आयोजन रखा गया है। 21 मार्च को तराना विधानसभा के ग्राम परी स्थित देवनारायण मंदिर में अमलतास सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देवास के सहयोग से शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविरों में इन अस्पतालों के हृदय रोग विशेषज्ञ अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी एवं इको तक की जांच निःशुल्क की जाएगी।
शिविर का लाभ लेने का आह्वान
प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन जैसी सुविधाओं का लाभ लेने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, विधायक जितेंद्र पांडे, विधायक सतीश मालवी, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक पारस जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक जोशी, पूर्व विधायक ताराचंद गोयल, पूर्व विधायक नारायण परमार, पूर्व विधायक रोडमल राठौर, पूर्व विधायक मुकेश पंड्या, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसौदिया, मदन सांखला, श्याम बंसल, बहादुर सिंह बोरमुंडला, इकबाल सिंह गांधी, रूप पमनानी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जैन, डॉ. रवि सोलंकी, मीना जोनवाल, सोनू गहलोत, वीरेंद्र कांवरिया, सुल्तान सिंह शेखावत, लाल सिंह राणावत, रामलाल मालवी, किशोर खंडेलवाल, प्रदीप पांडे, अशोक प्रजापत, कान सिंह राठौड़, जिलाधीश रोशन कुमार सिंह, सीएमएचओ अशोक कुमार पटेल, पूर्णिमाश्री सेवा संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह गोंदिया, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, उज्जैन नगर अभियान संयोजक दीपक अग्रवाल, प्रकाश गोमे, कन्हैयालाल चौहान, विजय द्विवेदी, बाबूलाल पंवार, मनोज मकवाना, विपुल धारीवाल, राहुल डोडिया, हितेंद्र राठौर, विराग मिश्रा, शांतिलाल गोखरू, कांतीलाल परमार, सोनू भाटिया, लाड सिंह गुर्जर, होकम बड़ाल, जितेंद्र परमार, कमल बिलोनिया, अजय मकवाना, नटवर गुर्जर, सुरेन्द्र मेहर, राजेश अहिरवार, महेंद्र गोमे, सुनील मेहर, दिलीप गांगोलिया, जितेंद्र चौधरी, अमृतेष त्रिवेदी, विकास करपरिया, नटवर गुर्जर, मनोहर गुर्जर, राजदीप चावड़ा, राजेश चौधरी, मनोज नागदेव, कमल चौधरी, अशोक माली, विकास मालवीय, धर्मेन्द्र सोलंकी, लखन परमार, सुभाष चौधरी, अर्जुन गोमे, बद्रीलाल हेरा, पवन मकवाना, चेतन बोरीवाल, विकास बाड़ोलिया, सौरभ चौहान, भूरे खां, मुकेश चंदावत, रमेश परमार, जगदीश पचरंगिया, लखन परमार, नारायण पटेल और विकास बाड़ोलिया सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों ने शहरवासियों से शिविर में पधारकर स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की है।



