धर्म-कर्म
मानस भवन क्षीर सागर में उत्साहपूर्वक मना राम जन्मोत्सव
'भये प्रगट कृपाला' के जयघोष और ढोलक-मंजीरों की थाप के बीच दोपहर 12 बजे हुई महाआरती

उज्जैन। क्षीर सागर स्थित मानस भवन में रामनवमी के अवसर पर राम जन्मोत्सव भारी उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे मानस महिला भजन मंडली और सैकड़ों भक्तों ने झांझ, मंजीरे व ढोलक के साथ ‘भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी’ का जयघोष कर जन्मोत्सव मनाया।
इस अवसर पर मानस भवन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने पं. संतोष शर्मा के साथ भगवान की महाआरती की। उक्त जानकारी दिनेश सुखनंदन जोशी ने दी।



