धर्म-कर्म

बसंत विहार में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, प्रभात फेरी के बाद हुआ विशाल भंडारा

बसंत विहार सांस्कृतिक मंच का आयोजन, दो हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

उज्जैन। शहर के बसंत विहार स्थित श्री राम मंदिर परिसर में शुक्रवार, 27 मार्च को बसंत विहार सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंच के अध्यक्ष राजेंद्र परब के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में सहभागिता की।
मंच के सहसचिव नरेन्द्र कुमार चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें मातृशक्ति और बच्चों ने ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ का संकीर्तन किया। मंदिर में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक भगवान श्रीराम का अभिषेक व पूजन किया गया। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे श्रीराम प्रगट आरती हुई। अभिषेक पूजन एवं प्रगट आरती पंडित शिवशंकर चतुर्वेदी द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें श्रीमती सुमनवाला पुरुषोत्तम डाबरा और राजेंद्र परब ने पूजन किया। आरती के बाद दोपहर 12:30 से 3 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बसंत विहार सहित आसपास की कॉलोनियों के लगभग 2000 श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
आयोजन में महिला मंडल की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुकेश कुंभकार, दिलीप सिंह देवड़ा, रमेश कुमावत, जेएस पांडेय, लोकेन्द्रसिंह बैस, देवेंद्र राय, जेपी शर्मा, जगदीश शर्मा, संग्रामसिंह चौहान, दिनेश जैन, शशिकांत जोशी, एनके गर्ग, प्रकाश जेठवानी, उल्लास बक्शी, विजय गोठवाल, विजय प्रजापति, नरेंद्र कुमावत, जगदीश कुमावत, उदयवीर खटाने, सुरेश चौधरी, लक्ष्मीकांत मिट्ठनखेड़ी, वासुदेव सोनी, प्रशांत सोहले, किशोर खियानी, अशोक गुप्ता और प्रकाश शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल रावेरकर ने किया तथा आभार जीके जायसवाल ने माना।

Related Articles

Back to top button