धर्म-कर्म

श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में मनेगा श्री हनुमान प्राकट्योत्सव

उज्जैन। अलखधाम नगर स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान प्राकट्योत्सव बड़े हर्षोल्लास व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक समारोह में 1 और 2 अप्रैल को विविध अनुष्ठान संपन्न होंगे।
महापौर एवं व्यवस्थापक मुकेश टटवाल के अनुसार, बुधवार 1 अप्रैल को संध्या 7 बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। इसके अगले दिन गुरुवार 2 अप्रैल को मुख्य पर्व पर संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। इसके पश्चात सायं 7.30 बजे महाआरती कर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। महाआरती के बाद भव्य भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा। आयोजन के संयोजक प्रकाश तल्लैरा, कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र तल्लैरा (शैलू), कार्तिक टटवाल, सुरेन्द्र गुप्ता (मुन्ना) हैं।
आयोजन को सफल बनाने में सचिन अग्रवाल, रतनसिंह कुशवाह, रमाकांत चैहान, श्यामसुन्दर मंत्रीजी, सुरेश जी मोढ़, सुनील अग्रवाल, पुजारी बाबुलाल टटवाल, ओंकारसिंह पाल, श्याम धनवानी, संजय गुजराती, आशीष सोनी, रमेशचंद्र शर्मा, संजय सोड़ानी, श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव, श्रीमती उर्मिला तोमर, श्रीमती पुष्पा मंत्रीजी, मनीष पोरवाल, प्रतीक खंडेलवाल, प्रवलसिंह सेंगर, कैलाश जाजू, ज्ञानेन्द्र धनवानी, जगदीश बागवानी, प्रजापतिजी, अजय भावसार, अमित भदौरिया, मनीष डाबर, बालकिशन भावसार, भगवानदास गिरी, प्रेमकुमार मेहर, विजय मेहर एवं समस्त भक्तगण जुटे हुए हैं। श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजनों में सपरिवार उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Related Articles

Back to top button