गपशप

डॉ. प्रशांत पाटीदार दूसरी बार बने भाविप विक्रमादित्य के अध्यक्ष, डॉ. विशाल सचिव व आनंद कोषाध्यक्ष निर्वाचित

वर्ष 2026-27 के लिए सर्वानुमति से हुआ चुनाव; नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने लिया पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प

उज्जैन। भारत विकास परिषद विक्रमादित्य के वर्ष 2026-27 के निर्वाचन में डॉ. प्रशांत पाटीदार को सर्वानुमति से दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ डॉ. विशाल पाटीदार को सचिव और आनंद श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
इनके मार्गदर्शन में संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया
संस्था के प्रवक्ता डॉ. सी.पी. पाटीदार और डॉ. सुनील शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी राजेंद्र शाह के मार्गदर्शन तथा संस्था संरक्षक पं. भगवान शर्मा के संयोजन में सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
सेवा कार्यों को मिलेगी दुगनी गति
अध्यक्ष निर्वाचित होते ही डॉ. प्रशांत पाटीदार ने अपनी नई कार्यकारिणी शीघ्र घोषित करने की बात कही। उन्होंने संकल्प लिया कि पीड़ित मानवता की सेवार्थ संस्था द्वारा किए जा रहे सभी कार्यों को अब दुगनी गति और ऊर्जा के साथ संचालित किया जाएगा।
बधाइयों का लगा तांता
नवनियुक्त पदाधिकारियों के निर्वाचन पर डॉ. जी. व्यास, डॉ. रूपेश खत्री, डॉ. राहुल नागर, डॉ. मुस्तफा सिंगापुरवाला, डॉ. रजनीश पाटीदार, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. स्वप्निल पेंढारकर, डॉ. योगेश सर्राफ, डॉ. आशीष दुबे, डॉ. साधना दुबे, डॉ. सुरेश समदानी, डॉ. दीपक फुलवानी, डॉ. अजय मंडलोई, डॉ. अमृता सोनी, डॉ. कविता बेंडवाल, डॉ. हुसैन फ्रीगंजवाला, डॉ. विजय पाटीदार, डॉ. शरद गोवा, डॉ. सोनू पाटीदार, डॉ. सुरेश बेडवाल, डॉ. सी.पी. पाटीदार, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. आनंद यादव, डॉ. सिद्धार्थ मारोठिया, डॉ. आदित्यवर्धन पाटीदार, डॉ. पदमसिंह नरवरिया, डॉ. समर्थ पाटीदार, डॉ. गिरधर सोनी, डॉ. विजय पाटील, डॉ. बी.के. मालवीय, सुनील शर्मा, रवि शर्मा, सुभाष पाठक, गिरीश पाठक, प्रतीक व्यास, अनिरुद्ध नाहर, दीपक पाटीदार, संजीव आचार्य, माया शर्मा, शुभम नागर, ऊषा शर्मा, सरिता पाटीदार, श्वेता पाटिल, नीलम पाटीदार, सुमन मालवीय, प्रभा शुक्ला, तरुण शितोले, आशीष यादव, सुनील सोनी, सागर सक्सेना, अंशुल कोठलकर और ऐश्वर्य चौबे ने बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन तनु और रुद्रेश शर्मा ने किया तथा आभार डॉ. उमेश शुक्ला ने माना।

Related Articles

Back to top button