पूज्य सिंधी भाईबंध पंचायत का होली मिलन समारोह: बहराना साहिब की गूंज के साथ समाजसेवियों का सम्मान
मुरलीधर कोटवानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट और वासुदेव आलवानी को सिंधु समाज सेवा सम्मान 2026, समूह नृत्य ने मोहा मन

उज्जैन। पूज्य सिंधी भाईबंध पंचायत उज्जैन का पारिवारिक होली मिलन समारोह अब्दालपुरा स्थित संत लीलाशाह कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रंगारंग संगीत संध्या और भगवान झूलेलाल के बहराना का विशेष आयोजन किया गया।
समाजसेवियों का हुआ सम्मान
समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी मुरलीधर कोटवानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड और वासुदेव आलवानी को सिंधु समाज सेवा सम्मान 2026 से नवाजा गया। कार्यक्रम में होली के मधुर गीतों पर भजन संध्या आयोजित की गई। साथ ही उषा शेवारामानी, राजकुमारी खेमचंदानी, बिंदिया बालवानी, लिजा चंदनानी, जया थानी और प्रेरणा पमनानी की प्रस्तुति और समूह नृत्य ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अतिथियों का किया गया स्वागत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुविख्यात समाजसेवी महेश परियानी, लोकेश लद्दानी और प्रताप रोहरा उपस्थित थे। विशेष अतिथि महेश गंगवानी, रमेश समदानी, रमेश गजरानी, गंगाराम राघवानी, लोकेश आडवाणी, धर्मेन्द्र खूबचंदानी, हरीश टेकवाणी और नौतन चेतनानी ने उपस्थित जनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। अतिथियों का स्वागत सचिव नीतू बलवानी, भारती खेमचंदानी, झामनदास साहितानी और भगवान शेवाणी ने किया।
इनका रहा विशेष योगदान
समारोह की अध्यक्षता दौलत खेमचंदानी ने की तथा संचालन वीर कुमार मामनानी द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुरेश पुर्सवानी, घनश्याम दासवानी, प्रकाश थानी, मुकेश शेवारामानी, अमित सचदेव, मनोज आसवानी, कमल मोटवानी और नरेश मूलचंदानी का सराहनीय योगदान रहा।



