पाठशाला

‘मां तुझे प्रणाम’ योजना में निर्मला महाविद्यालय के छात्र विशाल का चयन, करेंगे अंतरराष्ट्रीय सीमा की यात्रा

राजस्थान की लोंगेवाला पोस्ट व तनोट माता मंदिर का करेंगे भ्रमण; योजना में चयनित होने वाले महाविद्यालय के पहले विद्यार्थी

उज्जैन। मध्य प्रदेश शासन की ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना के अंतर्गत निर्मला महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के छात्र सैनिक विशाल गोवाटिया का चयन भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा अनुभव यात्रा के लिए हुआ है। विशाल इस गौरवशाली योजना के तहत चयनित होने वाले निर्मला महाविद्यालय के पहले छात्र हैं।
सैनिकों के अदम्य साहस व त्याग से होंगे रूबरू
अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान विशाल राजस्थान स्थित भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा, ऐतिहासिक तनोट माता मंदिर और लोंगेवाला पोस्ट का भ्रमण करेंगे। शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के भीतर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाना और उन्हें सीमा पर तैनात सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और कठिन परिश्रम से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है।
राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव सुदृढ़ करना योजना का मूल मंत्र
निर्मला महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि ‘मां तुझे प्रणाम’ योजना का मूल मंत्र युवाओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को सुदृढ़ करना है। विशाल की इस विशेष उपलब्धि पर निर्मला महाविद्यालय के निदेशक फादर एंटोनी जोसेफ निरपपेल, मैनेजर फादर जोस कडप्पारेल, प्राचार्या डॉ. कीर्ति डिड्डी सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button