सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व सहकारिता को मजबूत करने पर मंथन
विद्या भारती भवन में आगामी योजनाओं पर बनी रणनीति, प्रदेशभर के पदाधिकारी रहे उपस्थित

उज्जैन। विद्या भारती भवन स्थित सम्राट विक्रमादित्य सभागार में सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक 17 एवं 18 मार्च को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के विस्तार, सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।
विभिन्न सत्रों में हुआ मंथन
दो दिवसीय आयोजन के दौरान मंथन बैठक, टोली बैठक और प्रदेश कार्यसमिति की विस्तृत बैठक आयोजित की गई। इन सत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठकों के पश्चात सम्राट विक्रमादित्य सभागार में सभी पदाधिकारियों का सामूहिक संबोधन हुआ। इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंत्री दिलीप दादा पाटिल, राष्ट्रीय पदाधिकारी देवेंद्र शर्मा, गजेंद्र गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शेखर कीबे, प्रदेश महामंत्री राकेश चौहान, संगठन मंत्री राधेश्याम जलछतरी, प्रदेश महिला प्रमुख सुश्री श्रीवास्तव दीदी, अर्बन बैंक प्रकोष्ठ के सह प्रमुख ऋषिराज सिंह सिसोदिया, प्रांत संगठन मंत्री धर्मेंद्र सिंह दांगी, संभाग प्रमुख श्रीराम शर्मा और संभाग सह प्रमुख शैलेंद्र कुशवाह उपस्थित रहे।
इनके साथ ही जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पड़िहार, महामंत्री अभिषेक लड्डा, दशरथ सिंह पंड्या, सोहन सिंह गुर्जर, श्रीकृष्ण राणा और जुझार केवट सहित कार्यसमिति के सभी सदस्य, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुख तथा सभी जिलों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए। आयोजन की विस्तृत जानकारी जिलाध्यक्ष जगदीश शर्मा व मीडिया प्रभारी अरविंद व्यास ने दी।



