गपशप

वेयरहाउस संचालकों ने मांगा पांच माह का लंबित किराया और अटका कमीशन

निजी वेयरहाउस ओनर्स एसोसिएशन ने भोपाल में प्रबंध संचालक को सौंपा ज्ञापन, एसओपी सरल करने की मांग

उज्जैन। मध्य प्रदेश निजी वेयरहाउस ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए मप्र वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन और मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक अनुराग वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें वेयरहाउस संचालन की प्रक्रिया को सरल करने सहित लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग उठाई गई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी भाईजी ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख रूप से वेयरहाउस संचालन की एसओपी का सरलीकरण करने और 1 व 1.5 प्रतिशत गेन लॉस की व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा उपार्जन का 3 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन जो एक वर्ष से बकाया है, उसका इसी माह भुगतान करने और पिछले 5 माह का लंबित मासिक किराया अविलंब जारी करने का आग्रह किया गया। प्रबंध संचालक वर्मा ने सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया है।

एसोसिएशन के सचिव भीम सिंग पवार ने बताया कि ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल में पंकज जैन, मुकेश पाटीदार, गुड्डूभाई नागौरी, राधेश्याम गहलोत, ओमप्रकाश पाटीदार, सुरेश पाटीदार और इंदौर जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button