समाज संसार

औदीच्य महासभा में शानू मेहता नगर उपाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर संगठन विस्तार के लिए हुई नियुक्ति

उज्जैन। अखिल भारतीय औदीच्य महासभा ने संगठन को अधिक सुदृढ़ बनाने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से शानू मेहता को नगर इकाई का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटेल सत्यनारायण त्रिवेदी और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. रवि ठक्कर की अनुशंसा पर किया गया। इस नियुक्ति में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सोहनलाल पंड्या और नगर अध्यक्ष पं. चंदन श्यामनारायण व्यास की सहमति भी शामिल है। नवीन दायित्व मिलने पर औदीच्य समाज ने मेहता को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button