सिद्धिविनायक महिला मंडल का फूल-पाती उत्सव, रैंप पर उतरीं विभिन्न प्रांतों की ‘दुल्हनें’
विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में 25 वर्ष पुराने मंडल का भव्य आयोजन, बाल कलाकारों ने दूल्हा-दुल्हन बन मोहा मन

उज्जैन। विक्रमादित्य क्लॉथ मार्केट में सोमवार, 16 मार्च को सिद्धिविनायक महिला मंडल द्वारा फूल-पाती का भव्य आयोजन किया गया। मंडल की अध्यक्ष पूनम टेकवानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्रांतीय दुल्हन प्रतियोगिता रही मुख्य आकर्षण
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रांतीय दुल्हन प्रतियोगिता रही। इसमें महिलाओं ने बंगाली, मराठी, राजस्थानी, पंजाबी और गुजराती दुल्हन के पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर रैंप वॉक किया। समिति द्वारा प्रतियोगिता की हर प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बाल कलाकार जियाशी टेकवानी दूल्हा और समायरा टेकवानी दुल्हन के स्वरूप में पहुंचे, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
25 वर्षों से नवाचार कर रहा मंडल
सिद्धिविनायक महिला मंडल की स्थापना को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और मंडल द्वारा हर बार कार्यक्रमों में कुछ नया करने का प्रयास किया जाता है। इस आयोजन को भव्य रूप देने और साज-सज्जा में उपाध्यक्ष कुंजू भावसार, सचिव बबीता अग्रवाल, सहसचिव अलका काकाणी और कोषाध्यक्ष शोभा काला की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति
आयोजन में मीनल अग्रवाल, इंदु जैन, शिरोमणि अग्रवाल, रेखा कामरिया, द्वारिका खंडेलवाल, सरोज गुप्ता, रिकिता चौधरी, पूजा चित्तौड़ा, रजनी भावसार, सुनीता पलोड, मनीषा अग्रवाल, विजेता गुप्ता, ऋतु जैन, अरुणा पोरवाल, मंजू सिंघवी, मंदाकिनी नवाब, कुसुम भूतड़ा, प्रीति बरबोटा, सोनिया काला,आकांक्षा बंसल, मंगला माहेश्वरी, रूबी जैन, टीना अग्रवाल, सरिता कटारिया, पूनम जैन, शीला जैन, शिखा जैन, प्रिया गुप्ता,श्रद्धा माहेश्वरी, प्रमिला जैन, भावना पोखरना, रूबी जैन, नेहा जैन, सुनीता भाटिया सहित मंडल की लगभग 60 से 70 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।



