बारामती विमान हादसा: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 की दर्दनाक मौत
बारामती में लैंडिंग के दौरान चार्टर्ड प्लेन क्रैश, हादसे के बाद राजकीय शोक और जांच का आदेश

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ, जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विमान में सवार कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से पहले ही क्रैश-लैंड हो गया और आग में जलकर खाक हो गया हो गया।
घटना के शुरुआती विवरण के अनुसार, DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने बताया कि चार्टर्ड Learjet 45 विमान जिसने VT-SSK रजिस्ट्री था, सुबह लगभग 08:45 बजे लैंडिंग के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा और रनवे के पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान के अंदर सवार कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं बच पाया।
अजित पवार अपने जिला परिषद चुनाव प्रचार के सिलसिले में बारामती जा रहे थे और उनके साथ दो स्टाफ सदस्य तथा दो चालक दल के सदस्यों को भी ले जाया जा रहा था। सभी की मौत हादसे के तुरंत बाद ही हो गई।
घटना स्थल से आग और धुएँ के गुबार उठते दिखाई दिए, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के मलबे के टुकड़े और दस्तावेज चारों ओर बिखरे पाए गए। स्थानीय प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियाँ मौके पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।
उपमुख्यमंत्री की अचानक मृत्यु से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजनीतिक नेताओं और आम जनता ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और जांच के निष्कर्ष का इंतजार किया जा रहा है।
हमारे लोकल न्यूज़ के ग्रुप से जुड़ने के लिए WhatsApp आइकॉन पर क्लिक करे –



