समाज संसार

एन.सी.सी. कैडेट्स ने किया शौर्य और बहादुरी का प्रदर्शन

माधव विज्ञान महाविद्यालय की सीनियर अंडर ऑफिसर रानी तंवर ने आरडीसी कैंप न्यू दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अपना कर्तव्य निभाया

उज्जैन। शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स ने शौर्य और बहादुरी का प्रदर्शन कर गणतंत्र दिवस मनाया। प्राचार्य प्रो. हरीश व्यास ने तिरंगा फहराया।
एन.सी.सी. कैडेट्स ने लेफ्टिनेंट डॉ. प्रमिला बघेल के नेतृत्व में अपनी विविध आकृतियों की प्रस्तुतियां दी। सीनियर अण्डर आफिसर हर्ष सोनी, परेड कमांडर अंडर ऑफिसर रघुवीर और फॉर्मेशन कमांडर सपना कुंभकार के नेतृत्व में शानदार मार्च पास्ट कर सलामी दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. हरीश व्यास ने कहा इस वर्ष 2026 में भारत का 77 वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक सम्पूर्ण गणराज्य बना। हम 77वें गणतंत्र पर वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न भी मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर रानी तंवर ने आरडीसी कैंप दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अपना कर्तव्य निभाया और कहा कि यह महाविद्यालय परिवार के लिए बडे गौरव की बात है। रानी तंवर ने महाविद्यालय का नाम गोरान्वित किया। आप व महाविद्यालय परिवार ने तंवर को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन केडेट्स नीलेश व रौशनी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉ. शशि जोशी नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम के समाप्ति के पश्चात विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस अधिकारी डॉ. आयुषी पालीवाल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्पोर्ट ऑफिसर डॉ. रंजीत राय, एन.सी.सी. अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. प्रमिला बघेल, एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रदीप लाखरे और डॉ. आयुषी पालीवाल मंच पर उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक कर्मचारी एवं एनसीसी केडेट्स सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button