गणतंत्र दिवस पर शहर, जिला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किये ध्वजारोहण
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया

उज्जैन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
मुख्य कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा छत्रीचौक पर आयोजित किया गया। जहां ध्वजारोहण शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी के द्वारा किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश परमार द्वारा क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। जहां उनके द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया गया। जीवाजीगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी प्रतिमा पीपलीनाका पर ध्वजारोहण किया गया जहां संगठन महासचिव अजय राठौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इंदिरा नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा शहीद पार्क पर ध्वजारोहण रश्मि त्रिवेदी द्वारा किया गया। गणेश टेकरी पर ध्वजारोहण कर्मचारी नेता संजय चौबे द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण सर्वश्री सत्यनारायण पंवार, मनोहर बैरागी, पूर्व विधायक डॉ. बटुकशंकर जोशी, अनंतनारायण मीणा, नेता प्रतिपक्ष रवि राय, पार्टी के पार्षदगण, यूवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्पित यादव, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष चैनसिंह चौधरी, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कुलदीप जाट, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष वरूण शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदू यादव, अजीतसिंह, ओमप्रकाश लोट, ब्लॉक अध्यक्षगण चंद्रभानसिंह चंदेल, अभिषेक लाला, वीरेंद्र गौसर, रहीम लाला, दुर्गेश धवन, दीपेश जैन आदि उपस्थित थे।



