समाज संसार

एनएफएसआरयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उज्जैन के निशिकांत पंड्या और अजय अग्निहोत्री

चार लेबरकोड को सरकार से रद्द करने की अपील

उज्जैन। एमपीएमआरए की उज्जैन इकाई के निशिकांत पंड्या और अजय अग्निहोत्री कोलकाता में सम्पन्न एनएफएसआरयू के अखिल भारतीय द्विवार्षिक सम्मेलन में नई कार्यकारिणी के लिए आगामी दो वर्ष के लिए कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
सम्मेलन में मंच से चार लेबरकोड को सरकार से रद्द करने की अपील भी की गई और सेल्स प्रमोशन एम्प्लॉयीज के लिए नए नियम लागू करने के लिए सरकार से माँग की गई है। आशुतोष पाण्डे (सतना) अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी उज्जैन इकाई के सुमित साहू ने दी है।

Related Articles

Back to top button