लोकल गपशप

संस्कार भारती ने किया भारत माता पूजन 

कवि सम्मेलन में वीररस कविताओं ने जगाई देशभक्ति

उज्जैन। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को शाम 7:00 बजे शहीद पार्क पर संस्कार भारती उज्जैन महानगर एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तृत जानकारी देते हुवे संस्था के मीडिया प्रमुख जयंत तेलंग ने बताया की कार्यक्रम के आरंभ में आवर्तन संगीत कला अकादमी के बच्चों द्वारा निदेशक अर्चना आपटे तिवारी के निर्देशन में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, तत्पश्चात नृत्य आराधना नृत्य मंदिर संस्थान की नृत्यांगनाओं द्वारा संस्थान की निदेशक खुशबू पांचाल के निर्देशन में नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रतिभा कला संगीत संस्थान की नृत्यांगनाओं द्वारा संस्थान की निदेशक प्रतिभा रघुवंशी एलची के निर्देशन में नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
 कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, आमंत्रित कवि नरसिंह ईनाणी, अमन यादव, दिनेश आनंद, निशा पंडित, प्रशांत रूद्र शुभम शर्मा इत्यादि ने अपनी देश भक्ति से ओतप्रोत वीररस कविताओं का वाचन कर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कवी सम्मेलन का संचालन कवि नंदकिशोर पांचाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम मे रंगोली द्वारा भू अलंकरण अनिल पांचाल द्वारा किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि अशोक भाटी एवं श्रीपाद जोशी (अखिल भारतीय सह कोष प्रमुख,संस्कार भारती) थे। कार्यक्रम के अंत में अर्चना आपटे तिवारी के समूह द्वारा भारत माता की आरती का गायन किया गया एवं आरती उतारी गई।
कार्यक्रम में संस्कार भारती की अध्यक्ष माया बदेका,कार्यकारी अध्यक्ष रितेश पंवार, कोष प्रमुख जयंत तेलंग, गोपाल महाकाल, संजय शर्मा, योगेंद्र पिपलोनिया, माधव तिवारी,अनिल पांचाल, प्रतिभा रघुवंशी एलची, संतोष व्यास,विनोद काबरा,चित्रकार श्री कृष्ण जोशी, सुगनचंद जैन, नृत्य गुरु पूनम व्यास इत्यादि उपस्थित थे कार्यक्रम का सुचारु संचालन एवं आभार प्रदर्शन शुभम शर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button