राजनीति
संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ “संविधान बचाओ” तिरंगा यात्रा निकाली
संविधान और लोकतंत्र के समर्थन में एकजुटता का सशक्त संदेश दिया

उज्जैन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ तराना विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, मनीष शर्मा, अजीत सिंह ठाकुर, देवव्रत यादव, भूरु गौड़, विकास मालवीय, युवा अध्यक्ष अर्पित चिकी यादव, युवा कांग्रेस साथियों के नेतृत्व में “संविधान बचाओ” तिरंगा यात्रा निकाली गई।
मक्सी रोड से टावर तक निकली यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शहरवासी ने तिरंगे के साथ संविधान और लोकतंत्र के समर्थन में एकजुटता का सशक्त संदेश दिया।



