लोकल गपशप

शोर्य गुरुकुल के छात्रों ने किया शिव तांडव नृत्य का मंचन

विधायक के हाथों से सम्मान पाकर सभी बच्चे हर्षित हुए

उज्जैन। उज्जैन जिले के गांव घटि्या में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में शौर्य गुरुकुल अकादमी के बच्चों द्वारा शिव तांडव पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
छोटे बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर क्षेत्रीय विधायक डॉ सतीश मालवीय द्वारा बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले स्कूलों को 21000 रुपए की पुरस्कार राशि ओर समारोह में प्रस्तुति देने वाले सभी स्कूलों को बच्चों को 11000 रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। विधायक के हाथों से सम्मान पाकर सभी बच्चे हर्षित हुए। संस्था संचालक अनिल दास, दशरथ दास बैरागी, अनिता बैरागी, आरती कुशवाह, अभीलाषा परमार, शिवानी बैरागी, दीपिका सिसोदिया, किरण बैरागी कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह सभी गणमान्य अतिथियों एवं नागरिक जनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत सरपंच यशवंत मालवीय ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button