डॉक्टर देश के कर्णधार, दशा और दिशा बदलने में डॉक्टर ही अग्रणी -एम आर मंसूरी
डॉ हिमांशु पंड्या का पीजी में सिलेक्शन होने पर किया सम्मान

उज्जैन। गणतंत्र दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंगोरिया में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह अजनार, सेक्टर अधिकारी डॉ क्षिप्र श्रीवास्तव, न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष एम आर मंसूरी एवं समस्त स्टाफ द्वारा झंडा वंदन किया गया। इसी दौरान डॉ हिमांशु पंड्या का पीजी में सिलेक्शन होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंगोरिया में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेंद्र सिंह अजनार की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारी डॉ क्षिप्र श्रीवास्तव, डॉ पीयूष अखंड, डॉ समीर कुमार, डॉ अंजलि सोलंकी एवं न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष एम आर मंसूरी के विशेष आतिथ्य में एवं बीपीएम किरण मंडलोई, एमआई नानूराम मिमरोट, धीरज शर्मा, शिवानी भारती, ब्लॉक अध्यक्ष महेश धनेरिया, विजय गोलघाटे आदि की उपस्थिति में डॉ हिमांशु पंड्या को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत कर बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ विजेंद्र सिंह अजनार व डॉ क्षिप्र श्रीवास्तव ने डॉ हिमांशु पंड्या के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्य के प्रति सदैव ईमानदार रहे। संभागीय अध्यक्ष एम आर मंसूरी ने संबोधित करते हुए कहा डॉक्टर देश के कर्णधार है। दशा और दिशा बदलने में डॉक्टर ही अग्रणी है। हमारे डॉक्टर देश की ऊर्जा के स्रोत है और इस ऊर्जा का उपयोग भारत में होना चाहिए तभी राष्ट्रभक्ति होगी। इस अवसर पर प्रांचल सोनिया, हिमानी ठाकरे, प्रशिता देवनारायण सोलंकी, राजपाल, राहुल सिंह पवार, रविंद्र सिंह पवार, प्रेम बाई, सपना परमार, चेतना नवीन विश्वकर्मा, बंटी डगर, शेखर डगर आदि उपस्थित थे। संचालन विजय गोलघाटे ने किया एवं आभार धीरज शर्मा ने माना।



