जो समय की कद्र नही करता, जीवन में कुछ भी हासिल नही कर पाता- पारस जैन
श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन सूरि शिक्षा महाविद्यालय प्रांगण में ध्वज फहराया

उज्जैन। श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन सूरि शिक्षा महाविद्यालय प्रांगण में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि पारसचंद्र जैन पूर्व मंत्री म.प्र. शासन एवं संस्था अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि रमणलाल जैन, संस्था सदस्य द्वारा ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात् शिक्षा महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में बताया कि मानव को समय की कद्र करनी चाहिए। जो व्यक्ति समय की कद्र नही करता है वो अपने जीवन में कुछ भी हासिल नही कर पाता है। विशिष्ट अतिथि रमणलाल जैन ने बताया कि संविधान के निर्माण में डॉ. अम्बेडकरजी का क्या योगदान रहा हैं। संस्था प्राचार्य डॉ. विद्या जोशी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का अभिनन्दन किया। राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में मिठाई वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शेखर पाठक द्वारा किया गया। राहुल बारोड़ व अविनाश ललावत ने बताया कि समारोह में समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।



