महाराष्ट्र समाज के स्नेह सम्मेलन में दिया समाज सेवा सम्मान
खेलकूद व अन्य क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने पर वालों को भी किया सम्मानित

उज्जैन। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाराष्ट्र समाज का स्नेह सम्मेलन आयोजित किया गया।
समाज सचिव सुशील मुले ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथि महाराष्ट्र परस्पर सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष गोपाल महाकाल, सांसद ओएसडी राजेंद्र गंगाखेड़कर, रजिस्ट्रार सुदीप घाटपांडे, कालिदास अकादमी के निदेशक गोविंद गंधे द्वारा सरस्वती देवी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आर्यन म्यूजिक अकादमी एवं समूह द्वारा राष्ट्रीय गीत पर आधारित ज्योस्तुते कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। समाज के पूर्व अध्यक्ष रामदास शेंडे एवं वनिता (महिला) मंडल की प्रमुख अनुराधा गुमास्ते को समाज सेवा सम्मान प्रदान किया गया। इसी प्रकार स्व. पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीवी मजूमदार एवं समाज महिला प्रमुख स्व. कुमुद आपटे (माई) को मरणोपरांत समाजसेवा सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर म.प्र. लोकसेवा आयोग में प्रो. पद पर (मराठी विभाग) चयनित श्रेयस कवड़े, इंजीनियर में पीएचडी डॉ. आशीष वालूसकर, शशिकांत वीरकर, दिशा कुलकर्णी, देवांश रागणेकर, सीमा धुलेकर का भी खेलकूद व अन्य क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, उपाध्यक्ष सदाशिव नायगांवकर, सचिव सुशील मुले, मिलिंद पन्हालकर, यशवंत तिलगुलकर, वसंत आपटे, प्रदीप जोग, सुचित्रा केतकर, विश्वास करहाड़कर आदि समाजजन उपस्थित थे। संचालन संयोजक यशवंत तिलगुलकर एवं प्रदीप जोग द्वारा किया गया। आभार यशवंत तिलगुलकर एवं प्रदीप जोग द्वारा माना गया।



