“जम्बो विद स्ट्रिंग्स एंड स्प्रिंग्स” थीम पर मनाया खेल दिवस
नन्हे बच्चों ने लगाई दौड़, मार्च पास्ट, मशाल प्रज्ज्वलन के साथ किया योग

माता-पिता एवं दादा-दादी के लिए हुई प्रतियोगिताएँ
उज्जैन। पोदार इंटरनेशनल स्कूल, देवास रोड एवं महाकाल वाणिज्य केंद्र परिसर द्वारा “जम्बो विद स्ट्रिंग्स एंड स्प्रिंग्स” थीम पर खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। किंडरगार्टन के नन्हे बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिताओं, मार्च पास्ट, मशाल प्रज्ज्वलन तथा योग गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने योग एवं सूर्य नमस्कार के माध्यम से संतुलन, समन्वय और शांत योग आसनों का सुंदर प्रदर्शन किया। खेल दिवस का विशेष आकर्षण माता-पिता एवं दादा-दादी के लिए आयोजित प्रतियोगिताएँ रहीं, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
पोदार प्रेप की अनूठी परंपरा के अनुसार यहाँ हर बच्चा विजेता होता है। इसी भावना के साथ सभी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतर-विश्वविद्यालय स्तर के पदक विजेता आकाश कौशल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार भावसार, पोदार प्रेप की हेडमिस्ट्रेस श्रद्धा सालुंखे, नेहा सिंह चौहान, प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार वर्मा, निशिता कक्कड सहित विद्यालय का सम्पूर्ण शिक्षक एवं सहायक स्टाफ उपस्थित रहा।



