गपशप

लायन्स ऑफ उज्जैन ने किया समाज सेवियों एवं उज्जैन को नई पहचान दिलाने वालों का सम्मान

परिवार में आज एक साथ बैठने की आवश्यकता- श्रीपाद जोशी

उज्जैन। परिवार में आज एक साथ बैठने की आवश्यकता है। अगर हम 7 दिन एक साथ नहीं बैठ सकते हैं, तो कम से कम 3 दिन अवश्य परिवार के साथ 1 घंटा बिताये।
यह बात लायन्स ऑफ उज्जैन द्वारा आयोजित सम्मान-समारोह में प्रमुख वक्ता के रूप में मौजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उज्जैन विभाग कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि संयोजक श्रीपाद जोशी ने अपने उद्बोधन में कुटुम्ब प्रबोधन पर बोलते हुए कही। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.जे.एफ. लायन प्रवीण वशिष्ठ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-3233 जी-2 थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन नरेन्द्र खण्डेलवाल ने की। लायन्स ऑफ उज्जैन के इतिहास में पहली बार विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज सेवी एवं उज्जैन शहर को नई पहचान दिलाने वालों का सम्मान भी किया गया, उसमें मुख्य रूप से डॉ. सुशील गुप्ता (चिकित्सा), लायन सुधा बाहेती (समाज सेविका), लायन अजय भातखण्डे (पर्यावरण), लायन प्रीति गोयल (पर्यावरण), डॉ. चन्द्रशेखर काले (कला), अंजली बालकृष्ण (समाज सेविका), डॉ. संतोष चाँदवानी (चिकित्सा), देहदान हेतु लोहिया परिवार से रवि लोहिया, गोविन्दा लोहिया का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर के लगभग 250 लायन सदस्य उपस्थित थे। सभी की मौजूदगी में लायन्स ऑफ उज्जैन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस पूरे हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन एम.जे.एफ. लायन गिरीश जायसवाल जी.एम.टी. कोऑर्डिनेटर ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक लायन राकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में लायन डॉ. गौतम शर्मा, लायन वैशाली शुक्ला की भूमिका उल्लेखनीय रही। उपरोक्त जानकारी लायन एस. के. सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button