मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर की आवाज बुलंद
21 फरवरी को सातवें चरण के आंदोलन का भोपाल में होगा समापन

उज्जैन सहित प्रदेश के 55 जिलों में हुई पत्रकारवार्ता
उज्जैन। कार्यभारित कर्मचारियों को 300, अर्जित अवकाश का नगदी करण, अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर दर से वेतन दिया जाये, स्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाये, आउट सोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाये जैसी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर संपूर्ण मध्यप्रदेश के 55 जिलों मे एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन में मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी के नेतृत्व में आयोजित पत्रकारवार्ता में पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हेमराज घावरी ने बताया कि सातवे चरण के आंदोलन का 21 फरवरी को भोपाल में समापन किया जायेगा। इस अवसर पर हेमराज घावरी उज्जैन जिला अध्यक्ष, प्रेमचंद नहार प्रदेश संगठन सचिव, निखलेश गोंड, ओम प्रकाश मालवीय संभागीय सचिव, दशरथ सीहोते जिला उपाध्यक्ष, मुकेश रायकवार जिला सचिव, विष्णु प्रसाद गोसर जिला कोषाध्यक्ष, धर्मेन्द्र परमार, कैलाश मालवीय, सुनील खत्री, बेगम बाई, भैरुलाल मालवीय आदि मौजूद रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी रवि चौहान ने दी।



