उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में पाँच दिवसीय कॅरियर मेले का शुभांरभ
कॅरियर जागरूकता के बारे में कुलगुरू ने दिया व्याख्यान

उज्जैन। शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर उज्जैन में पाँच दिवसीय कॅरियर मेले का शुभांरभ सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. अर्पण भारद्वाज द्वारा किया गया।
प्रथम दिवस कॅरियर जागरूकता के बारे में कुलगुरू द्वारा व्याख्यान दिया गया एवं विश्वविद्यालय से पधारे विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों द्वारा अपने-अपने संकायो के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। प्राचार्य डॉ विभा शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया और स्वागत भाषण दिया गया। स्थानीय उद्योग एवं संस्थान का संक्षिप्त परिचय श्री वैष्णव विद्यापीठ से पधारे मागदर्शक एवं कॅरियर काउंसलर डॉ. नीतू कटारिया एवं उनकी टीम के द्वारा दिया गया। कॅरियर मेले के पाँच दिवसीय कार्यक्रय की रूपरेखा विद्यालय के शिक्षक गौतम दीक्षित द्वारा प्रस्तुत की गई। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डॉ. विभा शर्मा द्वारा किया गया।



