लोकल गपशप

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वें बलिदान दिवस पर दी पुष्पांजलि

जिला विधिक सहायता प्राधिकरण एवं सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी ने दी श्रद्धांजलि

उज्जैन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वें बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उज्जैन के सचिव मनोज कुमार भाटी ने बताया कि शहीद पार्क स्थित शहीद स्मारक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को जिला विधिक सहायता प्राधिकरण उज्जैन एवं सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए शिक्षाविद् कमर अली ने कहा राष्ट्रपिता का पूरा जीवन देश को स्वतंत्र कराने में एवं देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। आपके योगदान को यह देश कभी भुला नहीं पाएगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अभिषेक सिसोदिया, शिक्षाविद सादिक मंसूरी, आजम खान, सैयद उस्मान हसन, जगन्नाथ अष्टकर, शाकिर शेख, सैयद अबीद अली मीर, जीवन शर्मा, डॉ. तेज कुमार मालवीय, नासिर मंसूरी, सोनू सिंह आनंद, जाहिद नूर एडवोकेट, अनवर नागोरी, इकबाल उस्मानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण किया। उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं प्रवक्ता सैयद आशिक अली ने दी।

Related Articles

Back to top button