समाज संसार

पंजाबी महिला विकास समिति की टिफिन पार्टी, हर घर से आया एक व्यंजन

मनोरंजक गेम खेले, पहले आने वालों को दिये पुरस्कार

उज्जैन। पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा टिफिन पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की 50 से अधिक महिलाएं अपने घरों से एक-एक आयटम बनाकर लाई, इस दौरान कई मनोरंजक खेल भी खेले गये।
परमेश्वरी गार्डन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष शुभ्रा जुल्का, सचिव रितू टंडन, शोभा मेहरा, हंसा नरूला, कामिनी जुनेजा, रजनी सेठ, पूनम जुल्का, शीतल भोला, शालिनी नारंग, इशा सहगल, मीना खत्री आदि मौजूद रहे। रितू टंडन ने बताया कि महिलाओं के बीच म्यूजिकल हाउजी, फन गेम्स, अर्ली बर्ड प्राईजेस जैसे खेल खिलाए गए। आयोजन में समाज की महिलाओं ने बड़ चड़कर हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button