समाज संसार

महाशिवरात्रि एवं चेटीचंड को लेकर हुई सकल सिंधी समाज की बैठक

महाशिवरात्रि पर होगा 31 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी का वितरण, चेटीचंड महापर्व पर निकलेगी ऐतिहासिक रैली

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि पर्व एवं सिंधी समाज के इष्ट देवता भगवान झूलेलाल के प्रकट उत्सव को लेकर धनवानी हाल में अध्यक्ष प्रताप रोहरा एवं संयोजक महेश परियानी के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।
बैठक का संचालन करते हुए गोपाल बलवानी ने बताया कि महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय द्वार पर सकल सिंधी समाज द्वारा महेश परियानी के नेतृत्व में 31 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि चेटीचंड महापर्व को लेकर सभी की आम सहमति से समिति का गठन किया गया। जिसमें चेटीचंड उत्सव में कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए समिति में मुख्य संयोजक महेश परियानी, सह संयोजक गोपाल बलवानी, रमेश गजरानी, अजय रोहरा, दीपक बेलानी एवं चेटीचंड महापर्व पर भव्य एवं ऐतिहासिक रैली के संयोजक धर्मेंद्र खूबचंदानी, किशोर मुलानी, हरीश टेकवानी, कपिल बाशानी, कमल शहलानी, सौरभ बेलानी, धीरज राघवानी, सुनील नवलानी, नितिन वासवानी, मितेश जेठवानी, जितेंद्र भाटिया को रैली संयोजक बनाया गया। बैठक में विशेष तौर पर महेश गंगवानी, रमेश सामदानी, दौलत खेमचंदानी, जितेंद्र जेठवानी, जयराम सोनेजा, लोकेश आडवाणी, गंगाराम राघवानी, मुकेश लखवानी, ललित लुल्ला, जीतू सेठिया, मातृशक्ति में पुष्पा कोटवानी, स्वाती गजरानी, डॉ. मीना वाधवानी, रिंकू बेलानी, नेहा मोटवानी, दीपा वासवानी, नरेंद्र सबनानी, मुकेश सेवारामानी, विजय भागचंदानी, दौलत राघवानी, विशाल चंदनानी, दिनेश राघवानी, महेंद्र चंदवानी, अशोक राजवानी, अशोक पमनानी, किशोर चांदनानी, सोनू वासवानी, रवि वासवानी, संजय लालवानी सहित कई समाज जन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button