लोकल गपशप

31 वर्षों की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए प्रवीण मादुस्कर

झाँझ-डमरू की धुन, बटुकों के स्वस्तिवाचन के साथ हुई अनूठी विदाई

उज्जैन। लोकनिर्माण विभाग उज्जैन में लेखा शाखा में पदस्थ प्रवीण मादुस्कर के 31 वर्षों की सेवा के पश्चात 30 जनवरी को सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारी गौतम अहिरवार की अध्यक्षता में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में स्टॉफ के सदस्यों ने आत्मीय अभिनंदन कर भावभीनी विदाई दी। श्री मादुस्कर के साथ विभाग में पदस्थ शरद त्रिपाठी व देवानंद मकवाना भी सेवानिवृत्त हुवे। मादुस्कर के सेवनिवृत्त होने पर उनके द्वारा संचालित श्री भस्मरमैया ग्रुप के सदस्यो ने झाँझ-डमरू की आकर्षक प्रस्तुति व 11 बटुकों द्वारा किए गए स्वस्तिवाचन ने विदाई समारोह को अनूठा बना दिया। विभाग के विवेक पाण्डे, शकुंतला वाडिया, उषा गोयल, राजरत्ना स्वामी, श्री लिल्लोरे, श्री कौशल आदि द्वारा पुष्पगुच्छ भेट कर अभिनंदन किया। वरिष्ठ लेखाआधिकारी श्री मिलन द्वारा अपने उदबोधन में मादुस्कर के सेवाकाल की प्रशंसा की। कांट्रेक्टर कांतिलाल कुमट व अन्य द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। भक्तिभावपूर्ण माहौल में कार्यालय से विदाई यात्रा आरम्भ होकर श्री मादुस्कर के निवास पर सम्प्पन हुई। लोकनिर्माण विभाग के इतिहास में ऐसी अनूठी विदाई प्रथम बार हुई।

Related Articles

Back to top button