कुशलपुरा गुरु रविदास मंदिर पर रविदास सेवक संघ मनाएगा रविदास जयंती
गुरुदेव की होगी महाआरती व भंडारे का आयोजन

उज्जैन। कुशलपुरा रविदासधाम पर गुरु रविदास मंदिर में रविदास सेवक संघ रविदास जयंती मनाएगा। गुरुदेव की महाआरती होगी व भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष किशोरीलाल सूर्यवंशी ने बताया कि संस्था विगत 48 वर्षों से कुशलपुरा रविदासधाम पर रविदास जयंती का आयोजन करती चली आ रही है। 1 फरवरी को रविदास जयंती के पावन अवसर पर रविदासधाम कुशलपुरा में शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरुवाणी, गुरु रविदासजी व रामजी की महाआरती की जाएगी तत्पश्चात गुरूप्रसादी का भंडारा होगा। कार्यक्रम का सफल बनाने की अपील चुन्नीलाल सूर्यवंशी, संतोष सुनहरे, दिनेश सूर्यवंशी, सुनील सूर्यवंशी, टीकाराम सूर्यवंशी, डालचंद सूर्यवंशी, जगदीश अहिरवार, पन्नलाला सूर्यवंशी, दिलीप सूर्यवंशी, मनोज सूर्यवंशी, रवि सूर्या, संजु सूर्यवंशी, रामचन्द्र ख्याली, राजु रामदास, मोतीलाल सूर्यवंशी, अमित सूर्यवंशी, रामचंद्र सूर्यवंशी, डेनी सूर्यवंशी, गणेश सूर्यवंशी, सतीश सुनहरे, प्रकाश अहिरवार आदि ने की है। समस्त गुरूप्रेमी रविदास समाज व सर्व रविदास समाज से संस्था निवेदन करती है कि आज के कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर पुण्य लाभ लेकर जयंती समारोह को सफल बनावे।



