राजनीति
सर्व कल्याण बजरंग दल का विस्तार, दायित्व सौंपे
प्रवीण जाट बने उज्जैन संभाग संगठन मंत्री, देवानंद जाट को नरवर ग्रामीण अध्यक्ष की कमान

उज्जैन। सर्व कल्याण बजरंग दल के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली निगम के नेतृत्व में मध्य प्रदेश और देश भर में चल रहे संगठन विस्तार अभियान के तहत उज्जैन जिला और संभाग में नई नियुक्तियां की गई हैं। संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अनुशंसा पर हुई नियुक्तियां
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार झांझोट, राष्ट्रीय महासचिव मनीष सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रतीक निगम, राष्ट्रीय मंत्री योगेश जाट, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री कमल सिंह दरबार और राष्ट्रीय सह सचिव राहुल जाट की अनुशंसा पर प्रवीण जाट को उज्जैन संभाग संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में नरवर ग्रामीण इकाई का भी गठन किया गया है। इसमें देवानंद जाट को नरवर ग्रामीण अध्यक्ष, राजेंद्र जाट को नरवर ग्राम सचिव और वंश जाट को नरवर इकाई में दायित्व सौंपा गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश युवा अध्यक्ष देवराम जाट, गौरक्षा प्रदेश अध्यक्ष विशाल नागर, संभाग उपाध्यक्ष जयंत चूरिया, जिला उपाध्यक्ष राहुल चावड़ा, महानगर मंत्री लोकेंद्र परमार, गोवर्धन आर्य और महिला परिषद की जिला उपाध्यक्ष मंजू सोनी ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



