समाज संसार
राधा-कृष्ण के स्वरूपों संग खेली फूलों की होली, फाग उत्सव में थिरके श्रद्धालु
सैकड़ों वैष्णव जनों ने पुष्प वर्षा कर मनाया उत्सव, रोचक खेलों ने बढ़ाया उत्साह

उज्जैन। श्री वल्लभ वैष्णव सेवा मंडल द्वारा एक निजी गार्डन में भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया गया। मंडल के संस्थापक विट्ठल नागर एवं अध्यक्ष आनंद पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम संयोजक दीपक राजवानी एवं योगेश नीमा ने बताया कि उत्सव के दौरान मीना पुरोहित एवं सारिका नीमा ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। सैकड़ो महिला-पुरुषों ने राधा-कृष्ण के इन स्वरूपों के संग होली के गीतों पर नृत्य किया और जमकर फूलों की होली (पुष्प वर्षा) खेली।
फाग उत्सव के अंत में गुलाल और रंगों से जुड़े विशेष गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें ‘गुलाल के रंग ढूंढो’ और ‘पत्नी के गालों पर अलग-अलग टीका लगाओ’ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। जिन प्रतिभागियों ने अपनी पत्नी के गालों और हाथों पर सबसे ज्यादा टीके लगाए, उन्हें पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रविंद्र मूले, सुदेश नीमा, पवन त्रिपाठी, विजय जोशी, प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र शाह, सुभाष सोनी, अरुण मोणे, संगीता नागर, पारूल शाह, हर्षा शाह सहित बड़ी संख्या में वैष्णव जन उपस्थित थे।



