समाज संसार
राधा-कृष्ण के भजनों पर झूमा वैद्य राजपूत समाज, फूलों और गुलाल से मनाया फाग उत्सव
वैद्य राजपूत समाज ने मनाई फूलों की होली, दिया सूखे रंगों से त्योहार मनाने का संदेश

उज्जैन। वैद्य राजपूत समाज की महिलाओं ने समाज की धर्मशाला में फाग उत्सव मनाया।
सचिव भारती पंवार ने बताया कि वरिष्ठ सदस्य संध्या हाड़ा द्वारा राधा-कृष्ण के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके पश्चात समाजजनों ने होली के भजनों पर झूमते हुए फूल और गुलाल से होली खेली। इस दौरान यह संदेश भी दिया गया कि होली खूबसूरत रंगों का त्योहार है, इसलिए इसे केवल सूखे रंगों के साथ ही खेलें।
इस अवसर पर गीता बाई गेहलोत, मीना सावंत, ऊषा हाड़ा, निशा सांखला, माला गेहलोत, गरिमा सावंत, रेखा राठौर, ज्योति राठौर, आकांक्षा पंवार, मीनाक्षी सांखला, प्रीति परिहार, हेमलता डोड, सोना डोड, सरोज सोलंकी, अनीता डोड, भारती सोलंकी, मंजू डोड, अवंतिका पंवार, आरती पंवार और मालती गेहलोत उपस्थित थीं।
साथ ही आयोजन में शैलेन्द्र सिंह पंवार, गिरीश सिंह गौड़, मनीष सिंह गेहलोत, प्रदीप सिंह गौड़, मुन्नालाल राठौर, सतीश सांखला, सुनील गेहलोत, संजय पंवार, विक्रम पंवार, सत्येंद्र सांखला और विनायक राठौर आदि भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के अंत में आभार सचिव मनोज सिंह गेहलोत ने माना।



