गपशप
आईसी एआई उज्जैन शाखा: सीए आशीष तोतला बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित
वर्ष 2026-27 के लिए सर्वानुमति से हुआ निर्वाचन, सदस्यों के समग्र विकास पर रहेगा जोर

उज्जैन। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उज्जैन शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का निर्वाचन 24 फरवरी को संपन्न हुआ। निर्वाचन के पश्चात सर्वानुमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में सीए आशीष तोतला को अध्यक्ष, सीए मनीष राठी को उपाध्यक्ष, सीए अनिश चौधरी को सचिव और सीए रितेश तलरेजा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा सीए आतुष जैन सिकासा अध्यक्ष तथा सीए अकृत जैन सीपीई संयोजक निर्वाचित किए गए हैं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष तोतला ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य शाखा के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सेमिनार, व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करना रहेगा, जिससे सदस्यों के समग्र विकास को बढ़ावा मिल सके।



