काशीराम पाटीदार बने अखिल भारतीय सनातन परिषद के जिलाध्यक्ष, टावर चौक पर हुआ भव्य स्वागत
महंत रविंद्र पुरी ने की घोषणा; महंत महावीर नाथ को संभागीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को मिलेगी गति

उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं सनातन परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने संगठन का विस्तार करते हुए उज्जैन संभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसमें ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के गादीपति एवं पीठाधीश्वर महंत महावीर नाथ को उज्जैन संभागीय अध्यक्ष और समाजसेवी काशीराम पाटीदार को उज्जैन जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीराम पाटीदार का बुधवार को टावर चौक पर सनातन धर्म संस्कार जन्म कल्याण समिति की ओर से भव्य स्वागत किया गया। समिति अध्यक्ष पं. मनोज रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया। इन नियुक्तियों को आगामी सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
स्वागत समारोह में पं. विनोद जोशी, पं. रत्नेश व्यास, पं. अभिजीत जोशी, कुलदीप शास्त्री, श्रीराम पाटीदार, संजय जैन, निकेश पाटीदार, निर्मल पाटीदार, सुनील गढ़वाल, रितेश पाटीदार और मनीष दूगड़ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी पं. विशाल दुबे ने बताया कि संगठन ने सभी सनातन प्रेमियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है।



