गपशप

पैक्स कर्मियों को सिखाए जीएसटी और इनकम टैक्स के गुर, नाबार्ड ने आयोजित की कार्यशाला

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में सॉफ्टकोब योजना के तहत प्रशिक्षण

विशेषज्ञों ने समझाईं बैंकिंग, कराधान और आदर्श उपविधियों की बारीकियां
उज्जैन। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित और मध्य प्रदेश राज्य सहकारी संघ मर्यादित भोपाल द्वारा आयोजित ’सॉफ्टकोब’ योजना के तहत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसका मुख्य उद्देश्य उज्जैन जिले की पैक्स समितियों के कर्मचारियों को आयकर, टीडीएस और जीएसटी जैसे जटिल विषयों में दक्ष बनाना था।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के सभागार में 25 फरवरी को आयोजित इस कार्यशाला की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों ने कार्मिकों को राष्ट्रीय व राज्य सहकारिता नीति और आदर्श उपविधियों की जानकारी दी। साथ ही, बैंकिंग कामकाज में आने वाली कर संबंधी अड़चनों को दूर करने के लिए जीएसटी और टीडीएस के नियमों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त (सहकारिता) के. पाटणकर, डीडीएम नाबार्ड नागेश चौरसिया, बैंक सीईओ विशेष श्रीवास्तव, अंकेक्षण अधिकारी संजीव शर्मा, सीए दिवाकर शुक्ला, प्राचार्य दिलीप मरमट, सुमेर सिंह सोलंकी और प्रशिक्षक सुयश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button