संस्थाओं के माध्यम से आज भी जीवंत हैं सावरकर के कार्य
स्वातंत्र्यवीर सावरकर की 60वीं पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उज्जैन। महाराष्ट्र समाज द्वारा गुरुवार को स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की 60वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुनी नगर चौराहा (दो तालाब) स्थित सावरकर उद्यान में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर समाजजनों ने उन्हें नमन किया।
समाज के सचिव सुशील मुले ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं समाज सेवी रविंद्र पेढ़ारकर ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आज भी समाज की संस्थाओं के माध्यम से सावरकर जी द्वारा किए गए कार्य जीवंत हैं“।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, सदाशिव नायगांवकर, सचिव सुशील मुले, कोषाध्यक्ष रविंद्र मुले, मिलिंद पन्हालकर, प्रदीप जोग, वसंत आप्टे, नीलेश नेमावर, अजय भातखंडे, गोपाल महाकाल, राजश्री जोशी, प्रभाकर गाढे, महेंद्र गोरे, तुषार मजूमदार, राजेश मुंगी, वसंत देशपांडे, सुनील लवंगीकर, अमित सुपेकर, श्रीमती निमोनकर अशोक लाणगे, जितेंद्र आप्टे, आलोक मोढ़े आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक वसंत आप्टे द्वारा किया गया।



