Uncategorized

भारत विकास परिषद की प्रांतीय बैठक 1 मार्च को, अवंतिका शाखा करेगी मेजबानी

मल्होत्रा गार्डन में जुटेंगे 23 शाखाओं के 160 सदस्य; वर्ष भर की सेवा गतिविधियों और आय-व्यय का पेश होगा ब्यौरा

उज्जैन। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अंतिम सत्र की बैठक रविवार, 1 मार्च 2026 को उज्जैन में आयोजित की जाएगी। चिंतामन रोड स्थित मल्होत्रा गार्डन में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी भारत विकास परिषद की अवंतिका शाखा कर रही है।
अवंतिका शाखा के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल करेंगे। कार्यक्रम में मध्य क्षेत्र के रीजनल अध्यक्ष सुनील कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, रीजनल संगठन सचिव सुनील लवंगीकर और रीजनल गतिविधि संयोजक (सेवा) प्रदीप चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
इस बैठक के दौरान महासचिव विनोद काला द्वारा सभी शाखाओं के माध्यम से वर्ष भर आयोजित की गई सेवा गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा तथा आय-व्यय का पत्रक सदन के समक्ष रखा जाएगा। प्रांतीय स्तर की इस बैठक में प्रांत की कुल 23 शाखाओं के 160 सदस्य और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक चिराग शाह और अवंतिका शाखा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी अपेक्षित सदस्यों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों से इस बैठक में समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Back to top button