समाज संसार

सुविधा प्रहलाद मीणा बनीं उज्जैन महिला जिलाध्यक्ष

मीणा समाज सेवा संगठन ने सौंपा दायित्व; पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा

उज्जैन। मध्य प्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा रुदाहेड़ा की सुविधा प्रहलाद मीणा को उज्जैन महिला जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। यह महत्वपूर्ण दायित्व महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा मीणा और प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण मीणा की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष योगेश मीणा द्वारा आगामी आदेश तक के लिए सौंपा गया है।
सुविधा प्रहलाद मीणा को यह जिम्मेदारी मिलने पर सतीश मीणा, आशुतोष मीणा, राजेश मीणा, दीपक मीणा, सतीश मीणा खोड़ा, दिनेश मीणा, गणेश मीणा, पंकज चादा, महेंद्र मीणा दादू, गणेश डोबाल, कमल सिंह मीणा, जगदीश मीणा, मधुरम मीणा, महेश मीणा, कमलेश मीणा, संजय मीणा चक, आयुष मीणा, नागदा अध्यक्ष कमल सिंह मीणा, पवन ऊषारा, विनोद मीणा छानवाल, महिदपुर अध्यक्ष संतोष मीणा, विजय सिंह मीणा, राकेश मंडावत मीणा, शक्ति मीणा, रंजीत मीणा, सीमा मीणा, नीम मीणा, ललिता मीणा, ओम प्रकाश मीणा, पवन मीणा, विष्णु मीणा, राहुल चंदा, विकास मीणा, जितेंद्र मीणा, टोनी मीणा, बंटी मीणा, प्रमिला मीणा और उर्मिला मीणा सहित संगठन के कई पदाधिकारी और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। संगठन ने नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष से इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वाह करने की अपेक्षा की है।

Related Articles

Back to top button