निराश्रितों का सहारा बनी युवा मंच सत्संग समिति: 100 बुजुर्गों को किया गेहूं का वितरण
हर माह 100 निराश्रितों को दिया जाता है 10-10 किलो गेहूं

उज्जैन: युवा मंच सत्संग समिति, उज्जैन द्वारा नगर के 100 निराश्रित बुजुर्गों को प्रतिमाह 10-10 किलो गेहूं का वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में 1 मार्च 2026 को वर्ष के तीसरे माह का गेहूं वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समाजसेवी अजीत मंगलम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष व छात्र नेता योगेश शर्मा, लायंस क्लब उज्जैन महाकाल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गिल, संजय गाडगिल और माली समाज के वरिष्ठ, मनोहर क्लॉथ मार्केट के संचालक व पार्षद प्रतिनिधि ओम रामी उपस्थित थे। मंच के अध्यक्ष मनोहर परमार, उपाध्यक्ष फूलचंद जड़िया, राजेश श्रीवास, सचिव विजय तिवारी, सह सचिव पारस कुमार जैन, कोषाध्यक्ष ओम हरोड़, कार्यालय प्रभारी धर्मेंद्र जैन, संतोष शर्मा, संजय शुक्ला, राजू लश्करी, सुरेश सोनगरा, संयोजक विट्ठल नगर और लीलाधर आरथीया ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
विभिन्न समितियों के सदस्यों ने दी सेवाएं
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच की विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। युवा मानव सेवा समिति के संयोजक रितेश वर्मा, अध्यक्ष डॉ. सागर मारोठिया, उपाध्यक्ष अनिल पांचाल, अर्जुन माली, सचिव लोकेंद्र रामी, सह सचिव अनिल लश्करी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र डोरिया, संगठन महामंत्री अमित दुबे और दिनेश परमार ने सेवाएं दीं। युवा मंच महिला सत्संग समिति की ओर से संयोजक गीताबेन रामी, अध्यक्ष लक्ष्मी लश्करी, उपाध्यक्ष नीता आतिया, योगिता आर्य, सचिव व पार्षद प्रेमलता रामी, सह सचिव नीता राठौर, कोषाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, संगठन महामंत्री पिंकी यादव और कविता राय उपस्थित रहीं। वहीं, गेहूं वितरण समिति के संयोजक राजेश राणा दादा सिंह, अध्यक्ष शिवनारायण जागीरदार, उपाध्यक्ष वीरेंद्र परमार, महेश गुप्ता, सचिव अशोक शर्मा विश्वकर्मा, सह सचिव राजू लश्करी, अशोक कपूर और कोषाध्यक्ष महेंद्र रामी सहित मंच के वरिष्ठ मूलचंद राठौर, पीशू मेहता और सतीश पेंटर ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
दानदाताओं का मिला सहयोग
इस पुनीत कार्य में समाजसेवियों ने भी अपना योगदान दिया। नेहा अग्निहोत्री ने 2000 रुपये और कल्पना काटरे ने 1000 रुपये की नकद सहयोग राशि प्रदान की। वहीं, विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ राम प्रसाद शर्मा द्वारा एक क्विंटल गेहूं दान स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम के अंत में मंच के संस्थापक गोपाल बागरवाल ने सभी अतिथियों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।


