कोली समाज पंचायत की होली गैर 4 मार्च को, गमी वाले परिवारों में रंग डालकर निभाई जाएगी परंपरा
सुबह 9 बजे होली टेकरा डाबरी पीठा से शुरू होगी गैर, भैरव पूजन के बाद पूर्व सांसद कछवाय के निवास पर होगा होली मिलन समारोह
उज्जैन। कोली समाज पंचायत द्वारा 4 मार्च को सुबह 9 बजे सामाजिक होली गैर निकाली जाएगी। समाज के पदाधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि परंपरा के अनुसार गैर की शुरुआत स्थानीय होली टेकरा डाबरी पीठा से होगी।
यहां सभी समाजजन एकत्रित होकर कोली समाज की धर्मशाला स्थित भैरव महाराज का पूजन करेंगे। इसके बाद समाज के गमी वाले परिवारों में रंग डालने की पारंपरिक रस्म का निर्वाह किया जाएगा।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री हुकुमचंद कछवाय के निवास पर, उनके पुत्र और अखिल भारतीय कोली समाज के पदाधिकारी सुनील कछवाय द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई है। यहां समाजजन होली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद अन्य परिवारों के घर भी पहुंचेंगे। समाज के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर इस सामाजिक परंपरा का गरिमापूर्ण निर्वाह करने का अनुरोध किया है।



