अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिव-शक्ति स्वरूपा महिला सम्मेलन में होगा मातृशक्तियों का सम्मान
भाविप विक्रमादित्य एवं श्री अवंतिका संस्कार परिवार के 75वें स्वास्थ्य शिविर में महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ किया जाएगा स्वास्थ्य परीक्षण
उज्जैन। भारत विकास परिषद भाविप विक्रमादित्य, उज्जैन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्तियों का सम्मान करेगी। इस अवसर पर संस्था के 75वें स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में संपूर्ण रक्त परीक्षण के साथ महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिव-शक्ति स्वरूपा महिला सम्मेलन पटेल परिवार मांगलिया इंदौर, श्री अवंतिका संस्कार परिवार, मेडिस्टा हॉस्पिटल इंदौर एवं लोटस हॉस्पिटल उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. ध्वनि शर्मा व मनीष पटेल, भाविप विक्रमादित्य के संरक्षक पं. भगवान शर्मा, सतीश पटेल एवं डॉ. करण पंड्या ने बताया कि हम विगत 7 वर्षों से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में इस 8वें आयोजन में 101 मातृशक्तियों को उत्कृष्ट मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रघुनंदन शर्मा, श्री शैलेश भाई मेहता सौटा एवं अमित ठाकर विधायक गुजरात के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री शिवनारायण जागीरदार पूर्व मंत्री, हीरालाल त्रिवेदी पूर्व सूचना आयुक्त, रमेश पंड्या पूर्व एडीएम, मुकेश पंड्या पूर्व विधायक बड़नगर, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शुभा जोशी व सुभाष शर्मा पूर्व महापौर देवास रहेंगे। राजयोगी ब्रह्माकुमारी ऊषा दीदी के पावन सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक रीति पाठक करेंगी।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए डॉ. प्रशांत पाटीदार, तनु-रुद्रेश शर्मा व कु. कनिका ठाकुर पटवारी कुक्षी ने बताया कि स्थानीय औदीच्य धर्मशाला पर 7 मार्च को प्रातः 9 बजे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मातृशक्तियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. गायत्री भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर संपूर्ण भारत से आने वाली सभी मातृशक्तियों के स्वास्थ्य एवं संपूर्ण रक्त परीक्षण के साथ मेडिस्टा हॉस्पिटल इंदौर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा अग्रवाल एवं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. लवेश अग्रवाल द्वारा महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए आधुनिक तकनीक व विजुअल्स के माध्यम से प्रस्तुति दी जाएगी।
डॉ. जी. व्यास, डॉ. रूपेश खत्री, डॉ. राहुल नागर, डॉ. मुस्तफा सिंगापुरवाला, डॉ. रजनीश पाटीदार, डॉ. जितेंद्र शर्मा, डॉ. विशाल पाटीदार, डॉ. स्वप्निल पेंढारकर, डॉ. योगेश सर्राफ, डॉ. आशीष दुबे, डॉ. साधना दुबे, डॉ. कविता बेंडवाल, डॉ. सुरेश समदानी, डॉ. दीपक फुलवानी, डॉ. अमृता सोनी, डॉ. हुसैन फ्रीगंजवाला, डॉ. विजय पाटीदार, डॉ. शरद गोवा, डॉ. सुरेश बेडवाल, डॉ. सी.पी. पाटीदार, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. आनंद यादव, डॉ. सिद्धार्थ मारोठिया, डॉ. आदित्यवर्धन पाटीदार, डॉ. पदमसिंह नरवरिया, डॉ. समर्थ पाटीदार, डॉ. गिरधर सोनी, डॉ. विजय पाटील और डॉ. बी.के. मालवीय के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का लाभ लेने की अपील सुनील शर्मा, रवि शर्मा, सुभाष पाठक, रुद्रेश शर्मा, तनु शर्मा, शुभम नागर, माया शर्मा, गिरीश पाठक, संजीव आचार्य और ऐश्वर्य चौबे ने की है।



