समाज संसार

पूजा चित्तौड़ा को मिला ‘श्रेष्ठ प्रकल्प सम्मान’, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए भारत विकास परिषद् ने किया सम्मानित

अवंतिका शाखा के नेतृत्व में उज्जैन में हुई पश्चिम प्रान्त की प्रांतीय परिषद् बैठक; लगातार दूसरे वर्ष महिला सशक्तिकरण व सेवा कार्यों के लिए मिली उपलब्धि

उज्जैन। भारत विकास परिषद् पश्चिम प्रान्त की प्रांतीय परिषद् बैठक उज्जैन में अवंतिका शाखा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रांतीय महिला प्रमुख पूजा चित्तौड़ा को उनके विशेष सहयोग और सक्रिय सेवा कार्यों के लिए ‘श्रेष्ठ प्रकल्प सम्मान’ से अलंकृत किया गया।

प्रांतीय वित्त सचिव पराग काबरा ने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न शाखाओं को उनके विशेष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम पोरवाल के अनुसार, पूजा चित्तौड़ा ने लगातार दूसरे वर्ष विभिन्न शहरों में जाकर महिला जागरूकता शिविर, आत्मरक्षा शिविर, कन्या शिक्षा और निर्धन सेवा जैसे प्रकल्पों के सफलतापूर्वक संचालन के माध्यम से परिषद् का नाम गौरवान्वित किया है।

पूजा चित्तौड़ा की इस उपलब्धि पर रीजनल अध्यक्ष सुनील कोठारी, सुनील लवंगिकर, प्रदीप चोपड़ा, सुनील सिंहल, ईश्वर पटेल, प्रकाश चित्तौड़ा, विनोद काला, भगवान शर्मा, अनिल वैष्णव, मीना मानवत, नीता जैन, अदिति साबू, याशी सिंग, रेखा पोरवाल, आरती खरे, पारुल शाह एवं उपस्थित समस्त मातृशक्ति ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Related Articles

Back to top button