गपशप

मंडल अभिभाषक संघ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और फाग उत्सव

महिला न्यायाधीशों व अभिभाषकों का हुआ सम्मान, प्रधान जिला न्यायाधीश ने बेखौफ होकर पक्ष रखने को किया प्रेरित

उज्जैन। विश्वभर में 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को रंगपंचमी पर्व के दृष्टिगत मंडल अभिभाषक संघ उज्जैन के सभाकक्ष में 7 मार्च शनिवार को ही मना लिया गया। इस अवसर पर महिला न्यायाधीशों और अभिभाषकों का सम्मान किया गया, जिसके पश्चात संघ में फाग उत्सव भी उल्लास के साथ मनाया गया।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता, विशेष अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक मुरारीलाल पाठक तथा विशेष जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती मंजुल पाण्डेय उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ अध्यक्ष ओम सारवान ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला न्यायाधीशों और अभिभाषकों को सम्मानित किया जाना बड़े गौरव की बात है। सम्मान समारोह में महिला न्यायाधीशों और अभिभाषकों को दुपट्टा पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया। मंच पर अभिभाषक संघ की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अभिभाषक किरण जुनेजा और नसीम भटनागर भी आसीन थीं।

​इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.सी. गुप्ता ने महिला अभिभाषकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे बेखौफ और बिना झिझक के न्यायाधीशों के सामने अपना पक्ष रखें। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या झिझक की स्थिति में सभी न्यायाधीश महिला अभिभाषकों को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीमती मंजुल पाण्डेय ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश श्रीमती पूजा भदौरिया, श्रीमती सोनाक्षी चतुर्वेदी शर्मा, श्री अनुराग शर्मा तथा अभिभाषक व पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र चतुर्वेदी और अजय गिरिया ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

​कार्यक्रम का संचालन अभिभाषक मनीष मनाना और रवि शर्मा ने किया, जबकि आभार उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मेहता ने माना। कोषाध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष योगेश व्यास, सहसचिव सुमनलता चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य वंदना कुचेरिया, आरती ठाकुर, प्रभा बैरागी, ममता जोशी, कोमल रायकवार, रजनी पटेल, आयुषी जैन, सुनीता अहिरवार, सुनीता बामनिया, अंजना शर्मा, नीति आचार्य, शिवानी भदौरिया, राजनंदिनी विश्वकर्मा, अश्विनी पटेल, शीलत वर्मा, ज्योति राठौर, प्रीति, याचना श्रीवास्तव, सलोनी बैरागी, शिवानी पांचाल, श्रेया ठाकुर, समरीन शेख, ईरम खान, देवेन्द्र सेंगर, प्रदीप जायसवाल, तनवीर अहमद, किशोर शर्मा, गजेन्द्र कुशवाह, हेमन्त उपाध्याय, अजीत वर्मा, हरीश राठौर, सुरेन्द्रसिंह भाटी, पंकज जैन, मनीष श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, अभिजीत शर्मा, देवेन्द्र राय, जितेन्द्र बैरागी, मनीष डोडिया और गौरव मेहता सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button