मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सान्निध्य में निकलेगी भव्य गेर: सकल सिंधी समाज मनाएगा कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा मातृशक्ति का सम्मान, महेश परियानी के नेतृत्व में संत नगर पर विशाल मंच बनाकर होगा ऐतिहासिक स्वागत

उज्जैन। सकल सिंधी समाज उज्जैन द्वारा कृष्ण-सुदामा की पावन स्मृति में 8 मार्च को भव्य कृष्ण-सुदामा रंग उत्सव और गेर का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी दीपक राजवानी ने बताया कि प्रातः 9 बजे संत नगर चौराहा से इस आयोजन का शुभारंभ होगा। यहां सिंधी समाज के गौरव महेश परियानी के नेतृत्व में विशाल मंच बनाकर स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सान्निध्य में समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा की गौरवशाली झलक प्रस्तुत की जाएगी। संत नगर चौराहा के सामने बनाए गए इस भव्य मंच से सकल सिंधी समाज द्वारा मुख्यमंत्री का गरिमामय स्वागत किया जाएगा।
विशेष रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजन में समाज की मातृशक्ति का भी सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्वागत के उपरांत गेर संत नगर चौराहा से रवाना होकर टावर चौक फ्रीगंज तक पहुंचेगी। इस गेर में सभी समाजजन उत्साहपूर्वक शामिल होकर उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन में आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था भी की गई है।
सकल सिंधी समाज ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस अवसर पर महेश परियानी, प्रताप रोहरा, मोहन वासवानी, गोपाल बलवानी, रमेश गजरानी, महेश गंगवानी, अजय रोहरा, लोकेश आडवाणी, दौलत खेमचंदानी, तीरथ रामनवमी, सुनील खत्री, रमेश राजपाल, रमेश समदानी, डॉ जितेंद्र जेठवानी, किशोर मुलानी, कमल सहलानी, कपिल बासनी, सुनील नवलानी, दीपक बेलानी, धर्मेंद्र खूबचंदानी, हरीश टेकवानी, दिलीप धनवानी, विनोद लुल्ला, ललित लुल्ला, सौरभ बेलानी, पुष्पा कोटवानी, मीना वाधवानी, रिंकू बेलानी, नीलम माखीजानी और हर्षिता धनवानी सहित समाज के अनेक नागरिक उपस्थित रहेंगे।


