समाज संसार

ओसवाल बड़ेसाथ समाज का रंगपंचमी समारोह: 71 वर्ष पूरे कर चुके बुजुर्गों और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रंगमहल धर्मशाला में हुआ आयोजन, पुरस्कार वितरण के बाद समाजजनों ने किया पारिवारिक स्नेह भोज

उज्जैन | श्री ओसवाल (बड़ेसाथ) समाज पंचायत, शहर उज्जैन द्वारा रंगपंचमी (रविवार, 8 मार्च 2026) के अवसर पर श्री महावीर जैन धर्मशाला, रंगमहल में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया।
सचिव प्रवीण कुमार ओरा ने बताया कि इस समारोह में समाज के उन पुरुषों और महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने 8 मार्च 2026 तक अपनी आयु के 71 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इसके साथ ही, शिक्षा सत्र 2024-25 की परीक्षाओं में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक प्रथम श्रेणी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नर्सरी से 5वीं कक्षा तक प्रथम श्रेणी में पास होने वाले सभी बालक-बालिकाओं को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।
अध्यक्ष समरथ मल रत्नबोहरा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में शाम 4 बजे से ठंडाई का आयोजन रखा गया था। इसके पश्चात शाम 5:30 बजे से समाजजनों के लिए स्नेह भोज आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने सपरिवार उपस्थित होकर सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button